SSC GD 2025 में पूछे गए प्रश्न 7फ़रवरी All Shift [PART-4]

Questions and Answers Table

7 फ़रवरी

1st Shift
🔸 जब प्राकृतिक संसाधन असीमित मात्रा में होते हैं, तो आबादी बहुत तेजी से बढ़ती है; आबादी के आकार में वृद्धि के इस त्वरित पैटर्न को क्या कहा जाता है?
उत्तर: चरघातांकी वृद्धि (Exponential Growth)
🔸 भारत की जनगणना 2011 के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य की जनसंख्या सबसे कम है?
उत्तर: मिज़ोरम
🔸 निम्नलिखित में से किस नर्तक/नर्तकी को 2018 में छऊ नृत्य के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर: तपन कुमार पहुनायक
🔸 भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की उत्पत्ति निम्नलिखित में से किस राज्य में हुई?
उत्तर: तमिलनाडु
🔸 1 अगस्त 2024 को संघ लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर: प्रीति सूदन
🔸 प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थी?
उत्तर: कृषि
🔸 तमिलनाडु ने 71वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (Senior National Basketball Championship) 2022 के फाइनल में किस टीम को हराकर पुरुषों का खिताब (men's title) जीता?
उत्तर: पंजाब
🔸 पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान किस वर्ष शुरू किया गया था?
उत्तर: 2021
🔸 किस विशेष मिट्टी के बर्तन, उत्तर भारत में प्रारंभिक लौह युग की बस्तियों की पहचान बन गए?
उत्तर: चित्रित धूसर बर्तन (Painted Grey Ware)
🔸 हाल्द महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है? --> हिमाचल प्रदेश
🔸 महासागरीय पटल (oceanic crust) अधिकांश: विभिन्न प्रकार के बेसाल्ट से बनी होती है जो समुद्र तल के नीचे कितने किलोमीटर तक फैली होती है? --> 5-10 km
🔸 जगजीत सिंह संगीत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से जुड़े हैं? --> ग़ज़ल
🔸 कौन-सा निदेशक सिद्धांत स्वशासन के लिए ग्राम पंचायतों के गठन का समर्थन करता है? --> अनुच्छेद 40
🔸 वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट में कितनी प्राथमिकताएं अपनाई गई? --> 7
🔸 निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने, संसद में तेल क्षेत्र (विनियमन एवं विकास) संशोधन विधेयक, 2024 पेश किया? --> पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
🔸 खिलाफत आंदोलन का समर्थन करने और हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने के लिए 1919 में किस समूह का गठन किया गया था? --> खिलाफत समिति
🔸 2023 में पैरा एशियन गेम्स स्पर्धा में भारत किस स्थान पर रहा? --> पांचवें
🔸 निम्नलिखित में से किसे राज्य कार्यपालक / कार्यपालिका नहीं माना जाता? --> उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
🔸 निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही संतुलित रासायनिक समीकरण है? --> 2C₄H₁₀(l) + 13O₂(g) → 8CO₂(g) + 10H₂O
🔸 1951-1990 के दौरान कितनी पंचवर्षीय योजनाएं शामिल की गई? --> 7

Comments

Popular posts from this blog

हरियाणा GK पिछले वर्षो में आये क्वेश्चन HSSC-CET-2025 (PART-1)

हरियाणा GK पिछले वर्षो में आये क्वेश्चन HSSC-CET-2025 (PART-6)

2nd Shift